देश की खबरें | फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दो दिन में 27.15 करोड़ रुपये की कमाई की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने फिल्म रिलीज होने के दो दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 27.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 30 जुलाई निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने फिल्म रिलीज होने के दो दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 27.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी 'धर्मा प्रोडक्शन' ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कमाई के आंकड़े साझा किए।
कंपनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "फिल्म को सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है।"
धर्मा प्रोडक्शन के मुताबिक, "फिल्म ने पहले दिन 11.10 करोड़ रुपये तथा दूसरे दिन 16.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे कमाई का कुल आंकड़ा 27.15 करोड़ रुपये हो गया।"
सिंह और आलिया के अलावा फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिका में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)