चंद्रपुर (महाराष्ट्र), नौ मई चंद्रपुर सिविल अस्पताल को एक रोबोट को सेवा में लिया गया है और उसका उपयोग निकट भविष्य में कुछ संशोधनों के साथ कोविड-19 परीक्षण के वास्ते बलगम नमूने लेने के लिए किया जा सकता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी डा. कुणाल खेमनार ने शनिवार को ‘मेडिरोवर रोबोट’ सौंपा जिसका उपयोग मरीजों को भोजन या दवा देने के लिए किया जा सकता है।
खेमनार ने एक बयान में बताया कि टाटा टेक्नोलोजीज ने चंद्रपुर के सरकारी अभियांत्रिकी महाविद्यालय के साथ इसे विकसित किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल में रोबोट मरीजों के उपचार में चिकित्साकर्मियों की मदद करेगा।’’
जिलाधिकारी ने बताया कि बैटरी संचालित 30 किलोग्राम के इस रोबोट का उपयोग कुछ संशोधनों के साथ आने वाले दिनों में कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के बलगम नमूने लेने में किया जा सकता है।
चंद्रपुर जिले में अबतक कोरोना वायरस का एक ही मामला सामने आया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY