देश की खबरें | तरन तारन में पुलिस के साथ मुठभेड़ में डकैत मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तरन तारन जिले में सोमवार को मुठभेड़ में एक डकैत मारा गया और दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

तरन तारन (पंजाब), 18 जनवरी तरन तारन जिले में सोमवार को मुठभेड़ में एक डकैत मारा गया और दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

फिरोजपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक हरदयाल मान ने कहा कि घटना जिले के पट्टी शहर में हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ डकैत एक विवाह भवन में घुसे हैं।

मान ने कहा कि सूचना पाकर पुलिस टीम विवाह स्थल के पास पहुंची और वहां घेराबंदी कर डकैतों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।

डीआईजी ने कहा कि डकैतों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं जिसके जवाब में पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई में एक डकैत मारा गया।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मान ने कहा कि ये डकैत पहले भी पेट्रोल पंप और कार लूटने सहित कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\