देश की खबरें | रोडवेज बस की ‘टेंपो ट्रैवलर’ से भिड़ंत : दो मजदूरों की मौत, 10 घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बाराबंकी, 22 सितंबर बाराबंकी जिले के रामस्नेहीघाट इलाके में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से टेंपो ट्रैवलर (मिनी बस जैसा वाहन जिसमें करीब एक दर्जन यात्री बैठ सकते हैं) सवार एक महिला समेत दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब के जालंधर का रहने वाला जसपाल नामक व्यक्ति अपनी फैक्ट्री में काम कराने के लिए बिहार के बांका जिले से 11 मजदूरों को टेंपो ट्रैवलर से लेकर रवाना हुआ था। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे उनका वाहन रामस्नेही घाट स्थित एक ढाबे के पास रुका। वहां खाना खाने के बाद चालक ने गाड़ी किनारे लगाई और सभी सो गए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- बिहार के DNA को गाली देने वाले अब बिहारी प्राइड की बात कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि तड़के करीब तीन बजे जब आगे का सफर तय करने के लिए ड्राइवर टेंपो ट्रैवलर को लेकर जैसे ही सड़क पर पहुंचा तभी अयोध्या की ओर से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो ट्रैवलर दूसरी ओर जाकर पलट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेंपो ट्रैवलर से घायल यात्रियों को बाहर निकलवाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने अमरी देवी (35) और जोगी बिंद (44) को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | UGC Academic Calendar 2020-21: 1 नवंबर से शुरू होगा कॉलेजों का नया सत्र, मार्च और अगस्त में एग्जाम- नहीं मिलेगा विंटर और समर वेकेशन.

उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 10 अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)