विदेश की खबरें | अफगानिस्तान के हेल्मंद प्रांत में सड़क किनारे बम धमाका, छह लोगों की मौत

किसी ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हेल्मंद प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता उमर ज्वाक ने कहा कि धमाका वाशेर जिले में हुआ। इस दौरान वाहन में सवार एक अन्य महिला घायल हो गई।

यह भी पढ़े | सेटेलाइट तस्वीर: ईरान में संदिग्ध मिसाइल निर्माण स्थल के निकट हुआ विस्फोट, परमाणु हथियार के लिए किया गया परीक्षण.

हालांकि उन्होंने महिला की हालत और इस बारे में कुछ नहीं बताया कि क्या वह भी परिवार की सदस्य थी।

ज्वाक ने हमले के लिये तालिबान के आतंकवादियों को जिम्मेदार बताया है। अफगानिस्तान में हाल ही में हिंसा में बढ़ोतरी देखी गई है। अधिकतर हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े स्थानीय समूह ने ली है, जो तालिबान और अफगानिस्तान सरकार दोनों से लड़ रहा है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना के मामले 2 लाख पार, अब तक 4 हजार से अधिक संक्रमितों की गई जान.

इससे पहले शनिवार को देश के मानवाधिकार आयोग के दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी जब उनका वाहन राजधानी काबुल में सड़क किनारे रखे बम से टकरा गया था।

आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार, मृतकों में दाता संपर्क अधिकारी फातिमा खलील (24) और वाहन चालक जावेद फौलाद (41) शामिल थे। इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)