देश की खबरें | दिल्ली में भारी बारिश से सड़कें नदी बनीं, भारी यातायात जाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर की सड़कें नदी बन गईं तथा प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम लग गया और लोग बीच रास्तों में फंस गए।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर की सड़कें नदी बन गईं तथा प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम लग गया और लोग बीच रास्तों में फंस गए।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे के बीच 79.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मयूर विहार में 119 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 77.5 मिमी, पूसा में 66.5 मिमी, और पालम वेधशाला में 43.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बड़े पैमाने पर जलभराव के कारण यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी किया, जिसमें लोगों से कुछ सड़कों पर जाने से बचने को कहा गया।

पुलिस ने बताया कि मूलचंद से चिराग दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग, अणुव्रत मार्ग, आउटर रिंग रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

यातायात पुलिस ने जलभराव को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए।

तस्वीरों में कनॉट प्लेस और दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर के पास कमला नगर इलाके में सड़कों पर जलभराव दिखा। इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली में कुतुब मीनार इलाके में सड़कों पर जलभराव में से वाहन गुजरते नजर आए।

भारी बारिश के कारण लुटियंस दिल्ली, कश्मीरी गेट, करोल बाग और प्रगति मैदान समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। ओल्ड राजेंद्र नगर में भी फिर घुटनों तक पानी भर गया। ओल्ड राजेंद्र नगर में ही एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण लोक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत के बाद छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड