जरुरी जानकारी | मेरे कार्यकाल में केरल में तीन लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं पूरी होंगी:गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान केरल में तीन लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं पूरी की जाएंगी, जिनमें 50,000 करोड़ रुपये की आगामी परियोजनाएं भी शामिल हैं।

कोच्चि, 21 फरवरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान केरल में तीन लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं पूरी की जाएंगी, जिनमें 50,000 करोड़ रुपये की आगामी परियोजनाएं भी शामिल हैं।

गडकरी ने केरल निवेश वैश्विक शिखर सम्मेलन (आईकेजीएस) को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि सड़क क्षेत्र राज्य के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें पर्यटन की वृद्धि की संभावना का भी उल्लेख किया।

केरल अपने बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पर्याप्त प्रयास कर रहा है।

गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने राज्य में 20,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं पूरी की हैं और 60,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं जारी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे केरल के लिए कुछ नई परियोजनाओं की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है... सड़क क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है...हमारे पास 896 किलोमीटर लंबी 31 परियोजनाएं हैं जिनकी लागत 50,000 करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार राज्य में सभी प्रकार के विकास का समर्थन करेगी। सड़क क्षेत्र में कम से कम मेरे कार्यकाल में हम केरल में तीन लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\