खेल की खबरें | केरल में ओलंपियन अंजू बॉबी जार्ज, भारतन नायर के नाम पर सड़क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केरल में ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज और महान वॉलीबॉल खिलाड़ी भारतन नायर के नाम पर उनके गृहनगर में सड़क का नामकरण किया गया है ।

कोट्टायम, पांच सितंबर केरल में ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज और महान वॉलीबॉल खिलाड़ी भारतन नायर के नाम पर उनके गृहनगर में सड़क का नामकरण किया गया है ।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोट्टायम जिले में नगर परिषद ने इन महान खिलाड़ियों के नाम पर सड़क के नामकरण के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल के लिए नहीं मिली एनओसी.

चंगानस्सरी नगर परिषद के चेयरमैन साजन फ्रांसिस ने कहा कि यहां पले बढे इन दोनों महान खिलाड़ियों की उपलब्धियों को यह पहचान देना उनकी जिम्मेदारी थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह पहले ही हो जाना चाहिये था लेकिन देर आये दुरूस्त आये ।’’

यह भी पढ़े | अस्पताल में भर्ती MS Dhoni के मेंटॉर Deval Sahay की हालत में सुधार.

पेरिस विश्व एथलेटिक्स 2003 में कांस्य पदक जीतने वाली लांग जंपर अंजू ने कहा ,‘‘ यह अप्रत्याशित सम्मान है । मेरे लिये खास है क्योंकि मेरे शहर से मिला है ।’’

नायर 1958 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे । उनका 2007 में निधन हो गया ।

मोना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट