एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में सड़क दुर्घटना, पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के गच्चीबावली इलाके में रविवार सुबह हुए एक भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | तेलंगाना में सड़क दुर्घटना, पांच लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 13 दिसंबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के गच्चीबावली इलाके में रविवार सुबह हुए एक भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा एक कार और टिप्पर लॉरी में आज सुबह टक्कर होने से हुआ।

यह भी पढ़े | RTGS Facility Becomes 24X7: आरटीजीएस सेवाएं आज रात से 24 घंटे उपलब्ध होंगी, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

उल्लेखनीय है कि टिप्पर लॉरी ट्रक जैसा वाहन है जिसके पिछले हिस्से को ऊपर-नीचे किया जा सकता है और इसका इस्तेमाल माल ढुलाई में होता है।

पुलिस ने बताया कि आज तड़के कार लाल बत्ती (ट्रैफिक सिगनल)को पार करते हुए दाहिने तरफ मुड़ी और उसी समय विपरित दिशा से आ रही लॉरी इससे जा भिड़ी।

यह भी पढ़े | 2001 Parliament Attacks: पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत इन दिग्गज नेताओं ने संसद भवन पर हुए हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि.

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल इलाज के दौरान हुई।

पुलिस ने बताया कि लॉरी के चालक को आंशिक चोटे आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).