देश की खबरें | तमिलनाडु के इरोड में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के इरोड जिले में एक बस और एक कंटेनर लॉरी के बीच फंसकर कुचल जाने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इरोड, 24 जून तमिलनाडु के इरोड जिले में एक बस और एक कंटेनर लॉरी के बीच फंसकर कुचल जाने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, तिरुपुर जिले के पल्लदम वलयापलायम इलाके से छह युवाओं का एक समूह शुक्रवार को तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर धर्मपुरी जिले के होगेनक्कल गया था। घूमने के बाद वे घर वापस जा रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े सात बजे यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल दो युवकों-करुप्पुसामी (23) और रामर (19) ने अम्मापेट के पास एक निजी बस के पीछे चलने का फैसला किया, तभी एक कंटेनर लॉरी ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक बस और लॉरी के बीच फंस गए और उनकी कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, अन्य चार युवक सुरक्षित हैं।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, लॉरी चालक नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर अम्मापेट थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लॉरी चालक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

