देश की खबरें | राजस्थान के बूंदी में सड़क हादसा, दो की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बूंदी जिले में कोटा-बूंदी राजमार्ग पर कार की ट्रक से टक्कर में एक व्यक्ति और उसकी बुजुर्ग मां की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कोटा (राजस्थान), 15 फरवरी राजस्थान के बूंदी जिले में कोटा-बूंदी राजमार्ग पर कार की ट्रक से टक्कर में एक व्यक्ति और उसकी बुजुर्ग मां की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
तालेरा थाने के सिपाही राजेन्द्र मारू ने बताया कि घटना मंगलवार को जयपुर से कोटा जाने के दौरान हुई। उस वक्त कार हाईवे के तलेरा बाईपास खंड पर एक ट्रक के पीछे से जा टकराई। हादसे के दौरान ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार उसमें जा घुसी।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान प्रवीण माथुर (64) और उनकी मां सरला देवी (85) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार माथुर राजस्थान सरकार में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे।
उन्होंने बताया कि हादसे में माथुर की पत्नी कमलेश और उनकी बेटी मिताली को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका इलाज कोटा के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं, माथुर और उसकी मां के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है। वहीं, उसका वाहन जब्त कर लिया गया है।
फिलहाल, संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

