एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सड़क हादसा, 39 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस के पुल के खंभे से टकराकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सड़क हादसा, 39 लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 29 जनवरी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस के पुल के खंभे से टकराकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बस कम से कम 48 यात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सिंध प्रांत की राजधानी और मुख्य शहर कराची जा रही थी। यह बस पुल पर खंभे से टकरा गई और खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई।

लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने मीडिया को बताया कि यह दुर्घटना लासबेला इलाके में तेज गति के कारण हुई।

उन्होंने बताया, “बस लासबेला के पास “यू-टर्न” लेते समय एक पुल के खंभे से टकरा गई और खाई में गिर गई तथा फिर उसमें आग लग गई।”

अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे और एक महिला सहित केवल तीन लोगों को जिंदा बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस और बचाव अधिकारी शवों को बाहर निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाने में लगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).