देश की खबरें | उत्तराखंड में बारिश से उफनाई नदियां, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से रूक—रूक कर हो रही बारिश के कारण गंगा—यमुना सहित सभी छोटी बड़ी नदियां उफान पर आ गयी हैं और जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया है।

देहरादून, 20 जून उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से रूक—रूक कर हो रही बारिश के कारण गंगा—यमुना सहित सभी छोटी बड़ी नदियां उफान पर आ गयी हैं और जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया है।

इन उफनायी नदियों ने कई जगह सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त कर दिए हैं जिससे उन पर आवाजाही बंद हो गयी है। इसके अलावा, नैनीताल, अल्मोड़ा और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ों से भूस्खलन होने से दर्जन भर मकानों को नुकसान भी पहुंचा है।

राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा और सहायक नदियां जैसे अलकनंदा, पिंडर, मंदाकिनी, नंदाकिनी, सरयू और काली, खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं और उनके किनारे बसे गांवों के निवासियों से सतर्कता बरतने तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर सुबह खतरे के निशान तक पहुंच गया। देहरादून के समीप डाकपत्थर में यमुना नदी भी खतरे के निशान के करीब बह रही थी।

पिछले 24 घंटों में हरिद्वार में 89 मिमी, कर्णप्रयाग में 66 मिमी, गैरसैंण में 56 मिमी, अल्मोड़ा और रानीखेत में 50—50 मिमी, टिहरी में 28 मिमी तथा देवप्रयाग में 47.50 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के अनेक स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

ऋषिकेश—केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कालीमठ गेट के पास और ऋषिकेश— बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड के पास भूस्खलन से अवरूद्ध है जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा, प्रदेश भर में जगह—जगह दर्जनों मार्ग पहाड़ों से मलबा आने से बंद हो गये हैं जिनके कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू