देश की खबरें | ऋतु खंडूरी होंगी उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री और कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी का बृहस्पतिवार को उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया।

देहरादून, 24 मार्च पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री और कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी का बृहस्पतिवार को उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया।

खंडूरी ने विधानसभा सचिव कार्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य तथा कई अन्य विधायक मौजूद थे।

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए 24 एवं 25 मार्च को नामांकन की तिथि रखी गई है जबकि 26 मार्च को सदन में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होगा। 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 47 सदस्य हैं और इसे देखते हुए खंडूरी का पद पर निर्वाचन तय है।

खंडूरी उत्तराखंड के दो दशक से अधिक समय के इतिहास में विधानसभा अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला होंगी।

नामांकन भरने के बाद 57 वर्षीय खंडूरी ने केंद्रीय भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई कि उत्तराखंड में महिलाओं का सम्मान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद वह प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगी तथा सदन की संसदीय परंपराओं के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगी और पद की गरिमा का पालन करेंगी।

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में खंडूरी दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। 2017 में यमकेश्वर सीट से चुनाव जीतकर वह पहली बार विधानसभा में पहुंची थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\