एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सकारात्मक आर्थिक परिदृश्य के बावजूद श्रीलंका में जोखिम बढ़ा: आईएमएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका को राजकोषीय स्थिरता बहाल करने के लिए सख्त अनुपालन की सलाह देते हुए कहा है कि देश का आर्थिक दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन उसके नीचे जाने का जोखिम बढ़ा है।

जरुरी जानकारी | सकारात्मक आर्थिक परिदृश्य के बावजूद श्रीलंका में जोखिम बढ़ा: आईएमएफ

कोलंबो, चार जुलाई अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका को राजकोषीय स्थिरता बहाल करने के लिए सख्त अनुपालन की सलाह देते हुए कहा है कि देश का आर्थिक दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन उसके नीचे जाने का जोखिम बढ़ा है।

आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक केंजी ओकामुरा का यह बयान बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में आया, जब आईएमएफ ने श्रीलंका के राहत पैकेज की चौथी समीक्षा पूरी की। इससे श्रीलंका के लिए पांचवीं किस्त जारी होने वाली है।

ओकामुरा ने कहा, “कोष समर्थित व्यवस्था के तहत श्रीलंका का प्रदर्शन आम तौर पर मजबूत रहा है। हालांकि, कुछ कार्यान्वयन जोखिमों पर काम किया गया है। सुधारों का असर दिख रहा है, आर्थिक वृद्धि मजबूत हो रही है, मुद्रास्फीति कम बनी हुई है, भंडार जमा हो रहे हैं और राजकोषीय राजस्व में सुधार हो रहा है।”

आईएमएफ ने चेतावनी दी है कि यदि झटके वास्तविक होते हैं, तो श्रीलंकाई अधिकारियों को आईएमएफ के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि प्रभाव का आकलन किया जा सके और कार्यक्रम की रूपरेखा के भीतर नीतिगत प्रतिक्रियाएं तैयार की जा सकें।

आईएमएफ ने बताया कि किस प्रकार इस वर्ष के बजट विनियोजन की नियमित कार्मिक समीक्षा के दौरान सरकारी व्यय बकाया के आंकड़ों की अनजाने में कम रिपोर्टिंग की पहचान की गई।

इसका मतलब यह है कि सरकारी व्यय बकाया से संबंधित मात्रात्मक प्रदर्शन मानदंड ‘पिछली तीन समीक्षाओं में छूट गया था और सटीक आंकड़ों के प्रावधान के लिए प्राधिकरण के स्तर पर प्रतिबद्धता का पालन नहीं हुआ।’

आईएमएफ ने कहा, उसने सही आंकड़े प्रदान करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).