ऋषि कपूर ने 2014 में स्मृति से कहा था, भाग जल्दी दिल्ली पागल"
कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए ईरानी ने बताया कि उनकी अभिनेता से आखिरी मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी।
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि 2014 में मोदी सरकार के गठन के बाद उन्हें शपथ लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी बुलाने की बात अभिनेता ऋषि कपूर को मालूम हुई तो उन्होंने ईरानी से कहा, " भाग जल्दी दिल्ली पागल"।
कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए ईरानी ने बताया कि उनकी अभिनेता से आखिरी मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी।
उन्होंने ट्वीट किया, "2014 में उन्हें (कपूर को) मालूम हुआ कि मुझे शपथ लेने के लिए बुलाया गया है तो उन्होंने मुझसे कहा ' भाग जल्दी दिल्ली पागल।' आखिरी बार मैंने उन्हें एक सेट पर देखा था और उस तरह से मैं उन्हें याद करूंगी। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रोत्साहित करना, छोटी छोटी चीज़ों का ध्यान रखना, आपको कौशल सिखाना और इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था कि आप कब से काम रहे हैं।"
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, " उन्होंने (कपूर ने) कहा कि खन्ना, कपूर और मल्होत्रा हमेशा अच्छी जिंदगी जीना पसंद करते हैं, हमेशा हंसी मजाक करते हैं... ऋषि सर स्वर्ग को खुश बनाइए। आपकी कमी खलेगी। "
मंत्री का शादी से पहले उपनाम नाम मल्होत्रा था।
67 साल के कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

