एजेंसी न्यूज

आरबीआई की घोषणाओं के बाद रुपये में डॉलर के मुकाबले 45 पैसे का जोरदार उछाल

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बैंकों की रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती के अलावा राज्यों को अतिरिक्त नकदी उपलब्ध कराने सहित कई उपायों की घोषणा की।

आरबीआई की घोषणाओं के बाद रुपये में डॉलर के मुकाबले 45 पैसे का जोरदार उछाल

मुंबई, 17 अप्रैल भारतीय रुपया शुक्रवार को दिन के कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 45 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 76.42 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। अर्थव्यवस्था में नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के लिये शुक्रवार को रिजर्व बैंक की घोषणाओं के बाद रुपये में यह मजबूती दिखी है।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बैंकों की रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती के अलावा राज्यों को अतिरिक्त नकदी उपलब्ध कराने सहित कई उपायों की घोषणा की।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत और विदेश में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 76.59 पर खुला और फिर आगे डॉलर के मुकाबले बढ़त दर्शाता हुआ 76.42 के स्तर पर पहुंच गया, जो उसके पिछले बंद भाव के मुकाबले 45 पैसे ऊपर है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 76.87 रुपये प्रति डालर पर आ गया था।

इस बीच घरेलू पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध विक्रेता बने रहे और शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने गुरुवार को सकल आधार पर 2,920.36 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).