एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 144 रुपये और चांदी में 150 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 144 रुपये की तेजी के साथ 48,334 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोने में 144 रुपये और चांदी में 150 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 19 जून सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 144 रुपये की तेजी के साथ 48,334 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले बृहस्पतिवार के कारोबार में सोना 48,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

चांदी की कीमत भी 150 रुपये की तेजी के साथ 49,160 रुपये प्रति किग्रा हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 49,010 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये की विनिमय दर घटने और अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 144 रुपये की तेजी रही।’’

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

अमेरिकी डॉलर कें मजबूत होने तथा कोविड-19 के बढते मामलों से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट दर्शाता 76.20 (प्रारंभिक आंकड़ा) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने की कीमत लाभ के साथ 1,729 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.49 डॉलर प्रति औंस थी।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुक्रवार को सोने में तेजी जारी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).