एजेंसी न्यूज

पश्चिम बंगाल में हिंसा फैलाने के लिए बाहर से दंगाइयों को लाया जा रहा है: मुख्यमंत्री ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हिंसा फैलाने के लिए बाहर से दंगाइयों को राज्य में लाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे ‘‘भाजपा या धार्मिक कट्टरपंथियों’’ की बातों में आकर आपस में फूट ना पड़ने दें.

पश्चिम बंगाल में हिंसा फैलाने के लिए बाहर से दंगाइयों को लाया जा रहा है: मुख्यमंत्री ममता

सुति (पश्चिम बंगाल), 6 मई : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हिंसा फैलाने के लिए बाहर से दंगाइयों को राज्य में लाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे ‘‘भाजपा या धार्मिक कट्टरपंथियों’’ की बातों में आकर आपस में फूट ना पड़ने दें. मुर्शिदाबाद में एक सरकारी कार्यक्रम में बनर्जी ने दोहराया कि बंगाल में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में बाहर से दंगाइयों को लाया जा रहा है, उनके बहकावे में न आएं... भाजपा या किसी धार्मिक कट्टरपंथी की बातों में आकर आपस में फूट ना डालें.’’ मुख्यमंत्री ने लोगों से वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में हिंसा में शामिल ना होने का भी आग्रह किया. यह भी पढ़ें : राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे

बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल में अधिनियम (लागू) करने का कोई सवाल ही नहीं उठता.’’ बनर्जी वर्तमान में मुर्शिदाबाद में जिले के दंगा प्रभावित क्षेत्रों के दो दिवसीय दौरे पर हैं और पीड़ितों और उनके परिवारों से मुलाकात करेंगी. वक्फ (संशोधन) अधिनियम विरोधी प्रदर्शनों के दौरान अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मुर्शिदाबाद के धुलियान, शमशेरगंज और जिले के कुछ अन्य स्थानों पर हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).