देश की खबरें | रीजीजू ने आर्कटिक के लिए भारत के पहले शीतकालीन विज्ञान अभियान को रवाना किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने नॉर्वे के स्वालबार्ड में हिमाद्रि अनुसंधान स्टेशन पर पूरे साल अपनी उपस्थिति बनाए रखने की कवायद के तहत आर्कटिक क्षेत्र में भारत के पहले शीतकालीन विज्ञान अभियान को सोमवार को हरी झंडी दिखायी।

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने नॉर्वे के स्वालबार्ड में हिमाद्रि अनुसंधान स्टेशन पर पूरे साल अपनी उपस्थिति बनाए रखने की कवायद के तहत आर्कटिक क्षेत्र में भारत के पहले शीतकालीन विज्ञान अभियान को सोमवार को हरी झंडी दिखायी।

चार वैज्ञानिकों का एक दल ब्रॉगर प्रायद्वीप पर नि-ऑलेसंद शहर में भारत के अनुसंधान स्टेशन के लिए मंगलवार को अपनी यात्रा आरंभ करेगा जहां 10 देशों के अनुसंधान संस्थानों की प्रयोगशालाएं हैं।

नि-ऑलेसंद दुनिया के सुदूर उत्तरी छोर में एक बस्ती है जो स्वालबार्ड के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र स्पिट्जबर्गन में 79 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर स्थित है।

रीजीजू ने कहा, ‘‘इस पहले शीतकालीन अभियान पर हमारे वैज्ञानिक और रहस्यों को सुलझाने तथा हमारे ‘जलवायु और ग्रह’ के बारे में वैज्ञानिक ज्ञान की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने अभियान को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया और कहा कि इसका काफी महत्व है क्योंकि भारत ने पहली बार वैश्विक जलवायु, समुद्र स्तर और जैवविविधता पर आर्कटिक के अहम प्रभाव का अध्ययन शुरू किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह आर्कटिक पर पहला शीतकालीन अभियान है। वैज्ञानिकों का दल 30 से 45 दिन तक नि-ऑलेसंद में अनुसंधान स्टेशन पर रहेगा और फिर एक अन्य दल उसका स्थान लेगा।’’

भारत ने आर्कटिक जलवायु और भारतीय मानसून के बीच संबंध का अध्ययन करने के उद्देश्य से क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ 2007 में अपना आर्कटिक अनुसंधान कार्यक्रम शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\