एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रीजीजू ने अरुणाचल के लोगों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य के वेस्ट कामेंग जिले में ‘डॉपलर रडार प्रणाली’ स्थापित किए जाने सहित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति का आश्वासन दिया है।

देश की खबरें | रीजीजू ने अरुणाचल के लोगों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति का आश्वासन दिया

ईटानगर, 11 दिसंबर केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य के वेस्ट कामेंग जिले में ‘डॉपलर रडार प्रणाली’ स्थापित किए जाने सहित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति का आश्वासन दिया है।

रीजीजू ने रविवार को जिला मुख्यालय बोमडिला में स्थित एक स्थायी भूकंप वेधशाला का उद्घाटन किया और कहा कि डॉपलर प्रणाली की परिकल्पना बारिश, तापमान और आर्द्रता का पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए की गई है।

उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उनकी खेती संबंधी योजना बनाने में सहायता मिलेगी।

सरकारी महाविद्यालय बोमडिला में स्थापित वेधशाला अरुणाचल प्रदेश के लिए बहुत महत्व रखती है, क्योंकि यह भूकंप के प्रति संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्र - पांच में स्थित है।

रीजीजू ने पृथ्वी विज्ञान विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और भूकंप का पता लगाने में वेधशाला के संभावित लाभों पर प्रकाश डाला।

मंत्री ने विज्ञान के योगदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, "देश का भविष्य हमारे हाथों में है।"

मंत्री ने जिले के निर्वाचित प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों से अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाने के प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).