जरुरी जानकारी | राइट्स लिमिटेड का एकीकृत लाभ जून तिमाही 17 प्रतिशत गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संकट के बीच राइट्स लिमिटेड का 30 जून को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत घटकर 65 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त कोविड-19 संकट के बीच राइट्स लिमिटेड का 30 जून को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत घटकर 65 करोड़ रुपये रहा।

रेलवे की इस परामर्श कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 102 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक समीक्षावधि में कंपनी की कुल आय 379 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल समान अवधि में 573 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का व्यय 290 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल समान अवधि में 420 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

राइट्स लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजीव मेहरोत्रा ने कहा कि महामारी की मुश्किलों के बावजूद कंपनी का तिमाही परिणाम संतोषजनक है। हमने बहुत जल्द ही विभिन्न स्थानों पर अपने कामकाज को दोबारा शुरू कर लिया था जिसने हमारी आय और मार्जिन को बनाए रखने में मदद की।

कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि उसके पास 6,157 करोड़ रुपये के ऑर्डर पहले से हैं। इसके अलावा 2020-21 की दूसरी छमाही में कारेाबारी माहौल बेहतर होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\