अभी तो दिखावटी अवरोधक हटे हैं, जल्द ही तीनों कृषि कानून भी हटेंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर के पास गाजीपुर में किसानों के आंदोलन स्थल से अवरोधक हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को कहा कि अभी तो सिर्फ दिखावटी अवरोधक हटे हैं, जल्द ही तीनों कृषि विरोधी कानून भी हटेंगे.
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर के पास गाजीपुर में किसानों के आंदोलन स्थल से अवरोधक हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को कहा कि अभी तो सिर्फ दिखावटी अवरोधक हटे हैं, जल्द ही तीनों कृषि विरोधी कानून भी हटेंगे.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अभी तो सिर्फ़ दिखावटी अवरोधक हटे हैं, जल्द ही तीनों कृषि विरोधी क़ानून भी हटेंगे. अन्नदाता सत्याग्रह ज़िंदाबाद!’’ गौरतलब है कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर के पास गाजीपुर में किसानों के आंदोलन स्थल से दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अवरोधक तथा कांटेदार तार हटाना शुरू कर दिया. यह भी पढ़ें : Telangana: मंत्री ने श्री लक्ष्मी नारासिम्हा स्वामी मंदिर में सोने की परत चढ़ाने के लिए दान दिए 1.75 करोड़ रुपये, देखिए तस्वीरें
केन्द्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की 26 जनवरी को दिल्ली में ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान हुई हिंसा के बाद, पुलिस ने वहां लोहे तथा सीमेंट के अवरोधक (बैरिकेड्स) और कांटेदार तार लगा दिए थे.
हक
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

