एजेंसी न्यूज

UP: ऑनलाइन किराए के बहाने धोखे से लिया महिला का नंबर, WhatsApp पर भेजने लगा अश्लील VIDEO, ऑटोरिक्‍शा चालक गिरफ्तार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल क्षेत्र में ऑनलाइन भुगतान करने वाली महिला यात्री के मोबाइल नंबर पर अश्‍लील सामग्री भेजने के आरोप में एक ऑटोरिक्‍शा चालक को गिरफ्तार किया गया है.

UP: ऑनलाइन किराए के बहाने धोखे से लिया महिला का नंबर, WhatsApp पर भेजने लगा अश्लील VIDEO, ऑटोरिक्‍शा चालक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo : Twitter)

गोरखपुर , 25 जून: गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल क्षेत्र में ऑनलाइन भुगतान करने वाली महिला यात्री के मोबाइल नंबर पर अश्‍लील सामग्री भेजने के आरोप में एक ऑटोरिक्‍शा चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रामगढ़ताल क्षेत्र में गत चार जून को एक महिला ऑटोरिक्‍शा से देवरिया बाइपास पर उतरी थी.

उन्होंने बताया कि चालक ने उससे ऑनलाइन भुगतान करने को कहा और इसी दौरान उसने धोखे से महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया. इसके बाद चालक उसे सोशल मीडिया के जरिये अश्‍लील संदेश भेजने लगा. इस पर महिला ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार को मंदीप नामक आरोपी ऑटोरिक्‍शा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).