देश की खबरें | रिया ने कभी ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया :वकील का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने के बावजूद उन्हें घेरा जा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 27 अगस्त रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने के बावजूद उन्हें घेरा जा रहा है।

रिया चक्रवर्ती, राजपूत के पिता द्वारा दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रही हैं। वह प्रवर्तन निदेशालय की धनशोधन संबंधी पूछताछ और नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की जांच का भी सामना कर रही हैं।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों से हिंदी साइनेज को हटाना चाहिए. हिंदी की जगह कन्नड़ और अंग्रेजी में होना चाहिए: कन्नड़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष टी नागभरण : 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रिया द्वारा नशीले पदार्थों का सेवन करने या अपने प्रेमी सुशांत को प्रतिबंधित मादक पदार्थ देने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए वकील मानशिंदे ने कहा, ‘‘रिया ने अपनी जिंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिया और वह अपनी खून की जांच कराने को तैयार हैं।’’

मानशिंदे ने कहा, ‘‘इससे पहले मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी, फिर बिहार पुलिस आई, उसके बाद ईडी, सीबीआई और अब एनसीबी।’’

यह भी पढ़े | Bengaluru: बीजेपी MLC ए एच विश्वनाथ ने टीपू सुल्तान Tipu Sultan को बताया माटी पुत्र, पार्टी ने बयान से झाड़ा पल्ला.

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘अब केवल एनआईए, आयकर और आईबी रह गये हैं।’’

मानशिंदे ने कहा, ‘‘रिया के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और अभी तक किसी एजेंसी को उनके खिलाफ कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now