जरुरी जानकारी | आरजीसीए हेचरी ने मात्र एक हेक्टेयर में 15 टन सी-बास मछली का उत्पादन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मछलीपालक किसानों को, झींगा के विकल्प के रूप में ‘सी-बास’ मछली के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्येश्य से पांडिचेरी में करईकल स्थित राजीव गांधी सेन्टर फार एक्वाकल्चर के प्रदर्शनी वाले मात्र एक हेक्टेयर के तालाब में 15 टन सीबास मछली का उत्पादन किया गया।

कोच्चि, एक जून मछलीपालक किसानों को, झींगा के विकल्प के रूप में ‘सी-बास’ मछली के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्येश्य से पांडिचेरी में करईकल स्थित राजीव गांधी सेन्टर फार एक्वाकल्चर के प्रदर्शनी वाले मात्र एक हेक्टेयर के तालाब में 15 टन सीबास मछली का उत्पादन किया गया।

          आरजीसीए, समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकार (एमपीईडीए) के तहत काम करता है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

     एमपीईडीए ने यहां सोमवार को एक बयान में कहा कि कोराईकल स्थित एमपीईडीए-आरजीसीए के प्रदर्शन फार्म में एक हेक्टेयर क्षेत्र में 1.5 सेमी से 2 सेमी आकार के जरवे (बच्चे) डाले गए थे। उनसे तालाब में 1.2 किग्रा से 1.5 किग्रा औसत वजन की करीब 15 टन मछलियां तैयार हुईं।

इसमें कुल 10 महीने का समय लगा।   उत्पादन लागत 300 रुपये प्रति किलोग्राम थी और मछली को 420 रुपये से 450 रुपये प्रति किलोग्राम के फार्म गेट मूल्य पर बेचा गया था और 17 लाख रुपये का लाभ हुआ।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

     प्रदर्शन फार्म के परिणामों से उत्साहित, एमपीईडीए के अध्यक्ष के एस श्रीनिवास ने कहा, "सीबास विविध जलीय कृषि का बेहतर विकल्प है।"

     

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान