देश की खबरें | आरजी कर मामला: चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया, सीबीआई पर जांच में देरी का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों ने मंगलवार को यहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के साल्ट लेक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और एजेंसी पर आरजी कर मामले की जांच में अनावश्यक देरी और अपराधियों को बचाने के लिए कोलकाता पुलिस के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया।
कोलकाता, 24 दिसंबर आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों ने मंगलवार को यहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के साल्ट लेक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और एजेंसी पर आरजी कर मामले की जांच में अनावश्यक देरी और अपराधियों को बचाने के लिए कोलकाता पुलिस के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया।
यहां स्थित आरजी कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर चिकित्सक न्याय की मांग कर रहे हैं। पीड़िता का शव अस्पताल में नौ दिसंबर को पाया गया था।
कनिष्ठ चिकित्सकों (जूनियर डॉक्टर) ने विरोध प्रदर्शन के तहत प्रतीकात्मक रूप से सीजीओ परिसर में सीबीआई कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया और एजेंसी की जांच में तेजी लाने की मांग की।
जब सुरक्षाकर्मियों ने गेट से प्रतीकात्मक ताला हटा दिया, तो टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों में झड़प हो गई।
प्रदर्शनकारी चिकित्सकों में से एक ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘सीबीआई जिस तरह से जांच कर रही है, उससे हम उम्मीद खो रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो बेहतर होगा कि वे कोलकाता में अपना कार्यालय बंद कर दें।’’
एक अन्य चिकित्सक ने कहा, ‘‘इतने दिनों के बाद भी हमारी बहन अभया को न्याय नहीं मिला है। अपराधियों को बचाने के लिए सीबीआई के जासूस कोलकाता पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमें सीबीआई नहीं चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)