देश की खबरें | आरजी कर मामला: सीबीआई ने संदीप घोष एवं निलंबित पुलिस अधिकारी से पूछताछ की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को आरजी कर कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और निलंबित पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल से यहां एक सुधार गृह में पूछताछ की। एक अधकारी ने यह जानकारी दी है।
कोलकाता, एक अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को आरजी कर कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और निलंबित पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल से यहां एक सुधार गृह में पूछताछ की। एक अधकारी ने यह जानकारी दी है।
यह पूछताछ आरजी कर अस्पताल में एक कनिष्ठ चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार एवं हत्या मामले की जांच के सिलसिले में की गई।
अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने घोष और मंडल से प्रेसिडेंसी सुधार गृह में पूछताछ की। दोनों को वहीं रखा गया है।
केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि उनसे पहले अलग-अलग और फिर एक साथ सवाल पूछे गए।
उन्होंने बताया, ‘‘महिला चिकित्सक की हत्या मामले में हमारे अधिकारियों ने दोनों से पूछताछ की। हमने उनके बयान दर्ज कर लिये हैं। पूछताछ मंगलवार देर रात तक जारी रही।’’
कोलकाता की एक अदालत ने सोमवार को मामले के सिलसिले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्राचार्य और निलंबित पुलिस अधिकारी की न्यायिक हिरासत चार अक्टूबर तक बढ़ा दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 01:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

