देश की खबरें | इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में इनामी नक्सली दंपत्ति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

रायपुर, 25 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में इनामी नक्सली दंपत्ति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन के अन्तर्गत विस्तार प्लाटून नम्बर तीन के माओवादी दम्पत्ति मंगलू वेका :26 : और उसकी पत्नी राजे हेमला उर्फ वनोजा :23: ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम है।

यह भी पढ़े | मुंबई में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 1365 केस, 58 की हुई मौत: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि मंगलू वेको उर्फ तीजू बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र का निवासी है। वह 2014 में संगठन में भर्ती हुआ था। वह 2015 से महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन के विस्तार प्लाटून नम्बर तीन में सदस्य के रूप के कार्य कर रहा था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलू की पत्नी राजे 2013 में संगठन में भर्ती हुई थी। वह 2013 में बटालियन के कंपनी नम्बर एक के प्लाटून नम्बर तीन की सदस्या के रूप में कार्य कर चुकी है।

वह 2015 से महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन के विस्तार प्लाटून नम्बर तीन में सदस्य के रूप के कार्य कर रही थी। विस्तार प्लाटून नम्बर तीन में साथ-साथ कार्य करते हुए राजे और मंगलू ने मई 2019 में विवाह किया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली दंपत्ति के खिलाफ जुलाई 2016 में राजनांदगांव जिले के गातापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतिगुड़ी के जंगल में पुलिस दल पर गोलीबारी करने का आरोप है। इस घटना में दो जवान शहीद हुए थे।

उन्होंने बताया कि नक्सली दंपत्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश के बालाघाट और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अलग अलग मुठभेड़ों में शामिल होने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के आत्मसमर्पण करने पर इन्हें राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 10—10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\