देश की खबरें | बीसीसीआई शीर्ष समिति की बैठक में संशोधित एफटीपी, घरेलू सत्र पर होगी चर्चा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिेकट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष समिति की 17 जुलाई को होने वाली चौथी बैठक में भारत के संशोधित भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) और घरेलू सत्र को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी।
नयी दिल्ली, पांच जुलाई भारतीय क्रिेकट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष समिति की 17 जुलाई को होने वाली चौथी बैठक में भारत के संशोधित भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) और घरेलू सत्र को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी।
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर यह बैठक भी छह मई को हुई पिछली बैठक की तरह ऑनलाइन होगी।
यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 895 नए मरीज पाए गए, 21 की मौत: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
नौ सदस्यीय परिषद की बैठक में आईपीएल में चीनी प्रायोजन से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।
आईपीएल से संबंधित किसी भी मामले में हालांकि फैसला लेने का अधिकार केवल इसकी संचालन समिति के पास है जिसने पिछले महीने गलवान घटी में चीन के साथ हुई झड़प के मद्देनजर चीन से जुड़ी कंपनियों के प्रायोजन की समीक्षा के लिए बैठक बुलाने का फैसला किया है। बैठक के लिए हालांकि तारीख तय नहीं है।
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2,505 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1 लाख के करीब पहुंचा.
भारतीय टीम पिछली बार मार्च के पहले सप्ताह में मैदान पर उतरी थी। टीम को सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए जुलाई में श्रीलंका और अगस्त में जिम्बाब्वे का दौरा करना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन श्रृंखलाओं को स्थगित कर दिया गया।
कोरोना वायरस के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे है, ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि खिलाड़ी कब अभ्यास शिविर के लिए इकट्ठा हो सकते हैं। कुछ खिलाड़ियों ने हालांकि व्यक्तिगत रूप से नेट अभ्यास शुरु कर दिया है।
बैठक के एजेंडे में घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम को अंतिम रूप देने पर चर्चा भी शामिल है। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के लागू होने से पहले मार्च में रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेला गया था। इसके बाद ईरानी कप को अनिश्चितकालीन स्थगित कर दिया गया। था।
अगर अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल के आयोजन की योजना बनी तो इस बात की संभावना है कि घरेलू सत्र को छोटा किया जाएगा।
पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बीसीसीआई को भारत में होने वाले अगले (2021) टी20 विश्व कप के लिए कर में छूट की मांग पर फैसला करने के लिए दिसंबर तक का समय दिया था।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई- से कहा, ‘‘ इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

