देश की खबरें | भीलवाड़ा दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मिले राजस्थान के राजस्व और गृह मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट और राज्य के गृह मंत्री राजेंद्र यादव भीलवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के मामले में मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
जयपुर, आठ अगस्त राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट और राज्य के गृह मंत्री राजेंद्र यादव भीलवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के मामले में मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
दोनों मंत्रियों ने बालिका के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
बाद में यादव ने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार ने दुष्कर्म के मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान ऐसा राज्य है जहां त्वरित कार्रवाई की जाती है और हम ऐसे मामलों में सख्ती से निपट रहे हैं।’’
राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोप के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास आरोपों के अलावा कहने को कुछ नहीं है। वे यह नहीं बोलते कि उनसे मणिपुर के हालात संभल नहीं रहे हैं।
भीलवाड़ा जिले के थाना कोटड़ी में लगभग 14 साल की बालिका से दुष्कर्म के बाद उसे कोयला बनाने वाली भट्टी में डाल दिया गया था। इस मामले में अब तक एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

