देश की खबरें | रेवती गोलीकांड : मुख्य आरोपी को 48 घंटे की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रेवती क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गत बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 48 घंटे की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया (उप्र), 21 अक्टूबर बलिया जिले की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रेवती क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गत बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 48 घंटे की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में अब करणी सेना भी उतर आई है। बलिया आ रहे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह को बुधवार शाम आजमगढ़ में रोक दिये जाने से क्षुब्ध सेना के कार्यकर्ता जिले के फेफना थाना क्षेत्र के फेफना चौराहे पर धरने पर बैठ गये।

यह भी पढ़े | IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में पिछले दिनों सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय ने बुधवार को मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस रिमांड पर देने की अर्जी स्वीकार करते हुए अभियुक्त को 48 घण्टे की पुलिस रिमांड में भेज दिया।

अदालत ने पहले तो अर्जी पर सुनवाई के दौरान आरोपी की तरफ से अपना पक्ष रखने के लिए समय देने का अनुरोध स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर की तिथि निर्धारित कर दी थी, लेकिन बाद में उसने अभियुक्त को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर देने के आदेश दे दिये।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: तेजस्वी यादव की चाल में उलझा JDU, सूबे की 77 सीटों पर होगा सीधा मुकाबला.

पुलिस ने अदालत में धीरेंद्र की सात दिन की रिमांड की अर्जी दाखिल की थी। मुख्य आरोपी से घटना में प्रयुक्त असलहा की बरामदगी को रिमांड का आधार बनाया गया है।

इस बीच, पुलिस ने रेवती गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के निकट सम्बन्धी धर्मेंद्र सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र इस हत्याकांड में नामजद आरोपी नहीं है।

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि इस मुकदमे में आठ लोगों के विरुद्ध नामजद तथा 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। धर्मेंद्र सिंह अज्ञात आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच नामजद तथा छह अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में अब करणी सेना भी उतर आई है। बलिया आ रहे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह को बुधवार शाम आजमगढ़ में रोक दिये जाने से क्षुब्ध सेना के कार्यकर्ता जिले के फेफना थाना क्षेत्र के फेफना चौराहे पर धरने पर बैठ गये।

धरने की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई । धरना दे रहे करणी सेना के कार्यकर्ता 'धीरेन्द्र सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह के सम्मान में-करणी सेना मैदान में' का नारा लगा रहे थे ।

जिलाधिकारी एच पी शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ मौके पर पहुंचे, सेना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी मांगों का एक पत्र सौंपा। इसके बाद करणी सेना का धरना समाप्त हुआ,धरने के कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

गौरतलब है कि बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में पिछले बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के आवंटन के दौरान गोली चलने से जयप्रकाश पाल नामक व्यक्ति की मौत हो गयी थी तथा कई लोग घायल हो गये थे।

राज्य पुलिस की विशेष कार्यबल ने मामले के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को रविवार को लखनऊ में गिरफ्तार किया था।

सं. सलीम जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें