देश की खबरें | रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, उनसे लोकसभा चुनाव तेलंगाना से लड़ने का आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार शाम को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की और उनसे आगामी लोकसभा चुनाव राज्य से लड़ने का आग्रह किया।
हैदराबाद, पांच फरवरी तेलंगाना के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार शाम को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की और उनसे आगामी लोकसभा चुनाव राज्य से लड़ने का आग्रह किया।
रेड्डी ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें बताया कि तेलंगाना कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर उनसे राज्य से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है।
सोमवार रात यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रेड्डी ने कहा कि सोनिया गांधी से राज्य से चुनाव लड़ने का अनुरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि लोग उन्हें ‘मां’ के रूप में देखते हैं जिन्होंने तेलंगाना को राज्य का दर्जा प्रदान किया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोनिया गांधी ने उनके अनुरोध पर कहा कि उचित समय पर फैसला किया जाएगा।
रेवंत रेड्डी के साथ उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और राज्य के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी भी थे।
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चुनावी वादों के बारे में भी सोनिया गांधी को जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि तेलंगाना सरकार ने जाति आधारित जनगणना कराने का फैसला किया है और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
इस बीच, रेवंत रेड्डी ने रांची में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

