देश की खबरें | भारत में रॉयटर्स का ‘एक्स’ अकाउंट बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स का ‘एक्स’ अकाउंट भारत में ‘‘कानूनी मांग के कारण’’ बंद हो गया है। सोशल मीडिया मंच द्वारा प्रदर्शित एक नोटिस में यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, छह जुलाई अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स का ‘एक्स’ अकाउंट भारत में ‘‘कानूनी मांग के कारण’’ बंद हो गया है। सोशल मीडिया मंच द्वारा प्रदर्शित एक नोटिस में यह जानकारी दी गई।
हालांकि, सरकारी सूत्रों ने इस मामले में कोई नयी कानूनी मांग उठाए जाने से इनकार किया और रॉयटर्स के अकाउंट को बंद करने को लेकर ‘एक्स’ से स्पष्टीकरण मांगा।
उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैकड़ों अन्य अकाउंट के साथ-साथ रॉयटर्स के ‘एक्स’ अकाउंट को भी अवरुद्ध करने की मांग की गई थी।
हालांकि, कई खातों को भारत में अवरुद्ध कर दिया गया था लेकिन तब रॉयटर्स के अकाउंट को बंद नहीं किया गया था।
सूत्रों के अनुसार, एलन मस्क के स्वामित्व वाले ‘एक्स’ ने अब उस अनुरोध पर कार्रवाई की है और भारत में रॉयटर्स के एक्स हैंडल को अवरुद्ध कर दिया है। अब चूंकि यह मुद्दा प्रासंगिक नहीं है, इसलिए सरकार ने ‘एक्स’ से इस कदम के बारे में स्पष्टीकरण देने और प्रतिबंध हटाने के लिए कहा है।
इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘7 मई को (ऑपरेशन सिंदूर के दौरान) एक आदेश जारी किया गया था, लेकिन उस पर क्रियान्वयन नहीं किया गया। ऐसा लगता है कि ‘एक्स’ ने अब उस आदेश को लागू किया है, जो उसकी ओर से एक गलती है। सरकार ने इसे जल्द से जल्द दूर करने के लिए ‘एक्स’ से संपर्क किया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

