देश की खबरें | ओंकारेश्वर से लौट रही तेज रफ्तार कार पलटी, तीन महिलाओं की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में गुना जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीअर दूर चाचौड़ा थानाक्षेत्र में आगरा-मुम्बई राजमार्ग पर बीनागंज के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार एक कार पलटने से तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई और उसे चला रही 40 वर्षीय एक महिला गंभीर रुप घायल हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुना, दस अक्टूबर मध्यप्रदेश में गुना जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीअर दूर चाचौड़ा थानाक्षेत्र में आगरा-मुम्बई राजमार्ग पर बीनागंज के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार एक कार पलटने से तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई और उसे चला रही 40 वर्षीय एक महिला गंभीर रुप घायल हो गई।

चाचौड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि चारों महिलाएं दिल्ली से तीर्थाटन पर पहले उज्जैन आयी थीं और फिर वे खंडवा जिले में तीर्थस्थल ओंकारेश्वर के दर्शन करने के बाद शनिवार को अपनी कार से दिल्ली वापस जा रही थीं। तभी उनकी कार सुबह को आगरा-मुम्बई राजमार्ग पर बीनागंज के पास पलट गयी।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दिवंगत नेता RamVilas Paswan को ‘भारत रत्न’ देने की लगाई गुहार.

उन्होंने बताया कि हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि हादसे में गंभीर रुप से घायल हुई एक महिला ने गुना के जिला अस्पताल में दम तोड़ा। एक अन्य महिला ने ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

गुप्ता ने बताया कि मृतक महिलाओं के पहचान दिल्ली की रहने वाली संतोष कुमारी (48), गायत्री देवी (42) और पूनम भारती (40) के तौर की गयी है। गंभीर रुप से घायल बिंदु शर्मा (40) को उपचार के लिये ग्वालियर भेजा गया है। गुप्ता के अनुसार कार में चारों महिलाएं ही सवार थी और कार बिंदु शर्मा चला रही थी।

यह भी पढ़े | CM अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ छेड़ी जंग, दिल्ली में ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ महाअभियान से मच्छरों का किया जाएगा सफाया.

उन्होंने बताया कि इन महिलाओं के परिजन को सूचना दे दी गयी है। उनके परिजन दिल्ली से गुना के लिये रवाना हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\