एजेंसी न्यूज

लंदन में फंसे भारतीयों की वापसी सात मई से शुरू होगी

लंदन में भारतीय उच्चायोग देश वापसी चाह रहे भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया संचालित कर रहा है जहां हजारों लोग भारत लौटने की प्रतीक्षा में हैं।

लंदन में फंसे भारतीयों की वापसी सात मई से शुरू होगी

लंदन, पांच मई भारत लॉकडाउन के कारण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है, और लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से एयर इंडिया के करीब सात विशेष विमान बृहस्पतिवार को मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई तथा बेंगलुरू की उड़ान भरने की तैयारी कर रहे हैं।

लंदन में भारतीय उच्चायोग देश वापसी चाह रहे भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया संचालित कर रहा है जहां हजारों लोग भारत लौटने की प्रतीक्षा में हैं।

अधिकारियों के अनुसार, सबसे संवेदनशील मामलों में यात्रियों को इन उड़ानों से यात्रा के लिए बुकिंग में प्राथमिकता दी जाएगी जिसके लिए यात्रियों को भुगतान करना होगा और एक हलफनामा भरना होगा कि वे भारत पहुंचने पर 14 दिन पृथक-वास में रहेंगे।

ब्रिटेन में निवर्तमान भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम ने कहा, ‘‘यह खबर उन भारतीयों के लिए बड़ी राहत लाएगी जो ब्रिटेन में फंसे हुए हैं और लौटने को बेसब्र हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘छात्र हैं जिनकी पढ़ाई पूरी हो गयी होगी और अल्पकालिक अवधि के लिए ब्रिटेन आए अन्य लोग भी इसमें हो सकते हैं। गर्भवती महिलाएं हैं और बीमारियों तथा मृत्यु के मामले हैं। वे अपने परिवारों से दूर हैं और अब अपने प्रियजनों से मिलना चाहेंगे।’’

भारत सरकार ने सोमवार को चरणबद्ध तरीके से अत्यावश्यक आधार पर विदेशों में फंसे हुए भारतीयों की वापसी के लिए योजना की घोषणा की। ब्रिटेन के लिए एयर इंडिया बृहस्पतिवार से आगामी मंगलवार के बीच लंदन से व्यावसायिक उड़़ानें संचालित करेगी जो पहले से निर्धारित नहीं हैं।

वह लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से मुंबई की उड़ान के साथ शुरुआत करेगी और उसके बाद बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई तथा नयी दिल्ली के लिए उड़ानें संचालित होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).