एजेंसी न्यूज

Air India Lays off:टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में छंटनी, 180 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयर इंडिया ने हाल में 180 से अधिक गैर-उड़ान कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Air India Lays off:टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में छंटनी, 180 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला
Credit-Wikimedia Commons

नयी दिल्ली, 15 मार्च टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयर इंडिया ने हाल में 180 से अधिक गैर-उड़ान कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हालांकि एयरलाइन ने कहा कि छंटनी का शिकार लोग स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना और नए सिर से कौशल विकसित करने के अवसरों का इस्तेमाल नहीं कर पाए थे।

घाटे में चल रही एयर इंडिया को जनवरी, 2022 में टाटा समूह ने सरकार से अपने नियंत्रण में लिया था और उसके बाद से ही इसके कारोबारी मॉडल को पटरी पर लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि फिटमेंट प्रक्रिया के तहत गैर-उड़ान कार्यों में लगे कर्मचारियों को संगठनात्मक जरूरतों और व्यक्तिगत योग्यता के आधार पर भूमिकाएं सौंपी गई हैं।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हालांकि, हमारे कर्मचारी आधार के एक प्रतिशत से भी कम लोगों, जो स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति या कौशल विकास अवसरों का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं, को हमसे अलग होना है। हम इस प्रक्रिया के दौरान सभी संविदात्मक दायित्वों का सम्मान कर रहे हैं।"

हालांकि एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि कितने कर्मचारियों को निकाला गया है लेकिन सूत्रों ने कहा कि 180 से कुछ अधिक पुराने कर्मचारी इसकी चपेट में आए हैं। एयर इंडिया में लगभग 18,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).