देश की खबरें | हरियाणा के सोनीपत में अर्धसैनिक बल के सेवानिवृत्त जवान की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में अर्धसैनिक बल से सेवानिवृत्त एक जवान की हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उसका शव उसकी दुकान के डीप फ्रीजर के अंदर से मिला।
चंडीगढ़, 17 अप्रैल सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में अर्धसैनिक बल से सेवानिवृत्त एक जवान की हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उसका शव उसकी दुकान के डीप फ्रीजर के अंदर से मिला।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 47 वर्षीय वीरेंद्र के तौर पर हुई है जो 13 अप्रैल से लापता थे और उनकी पत्नी ने 15 अप्रैल को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खरखौदा थाने में दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को उनका बेटा चाचा के साथ दुकान पर बाइक लेने गया तो मामले का पता लगा जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र अपने गांव में एक छोटी सी दुकान चलाता थे।
खरखौदा थाने के प्रभारी अंकित ने बताया कि लापता वीरेंद्र का शव उनकी दुकान के अंदर डीप फ्रीजर से मिला है।
उन्होंने कहा, “शव पर चोट का कोई निशान नहीं है। अभी हम यह नहीं कह सकते कि अर्धसैनिक बल के पूर्व जवान की हत्या कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और नमूने रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

