देश की खबरें | सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
जयपुर, 19 जनवरी जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि शंकर लाल जैन (64) बस्सी में अपनी नमकीन की फैक्टरी में बुधवार को मृत मिले। उनके के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है।
उन्होंने बताया कि जैन अपने व्यवसाय के कारण मानसिक तनाव में थे और अपने बच्चों की शादी नहीं होने से परेशान थे।
हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जैन पिछले दो दिनों से अपनी फैक्टरी में रूके हुए थे और परिजनों के संपर्क में नहीं थे। कारीगरों ने जब कारखाने में जैन का कमरा खोला तो उन्हें अचेत अवस्था में पड़े हुए देखकर पुलिस को सूचित किया।
उन्होंने बताया कि शव को बस्सी के अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

