एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस के साथ जीवन जीने की कला सीखें खुदरा विक्रेता: गडकरी

मंत्री ने खुदरा विक्रेताओं को सरकार की ओर से वित्तीय मदद दिए जाने की मांग पर भी विचार करने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने उठाएंगे।

कोरोना वायरस के साथ जीवन जीने की कला सीखें खुदरा विक्रेता: गडकरी
जमात

नयी दिल्ली, नौ मई केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को खुदरा विक्रेताओं को कोरोना वायरस के साथ जीने की कला सीखने का सुझाव देते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का दर्जा देने की उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया।

मंत्री ने खुदरा विक्रेताओं को सरकार की ओर से वित्तीय मदद दिए जाने की मांग पर भी विचार करने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने उठाएंगे।

मंत्री के अनुसार, वर्तमान स्थिति भी एक तरह से आशीर्वाद और उद्योग जगत की विशेषज्ञता को उन्नत करने का अवसर है।

गडकरी ने खुदरा विक्रेताओं को कोरोना वायरस के साथ जीवन जीने की कला सीखने का सुझाव देते हुए कहा कि खुदरा विक्रेताओं का धैर्य खत्म हो रहा है।

उन्होंने कहा, ''यह एक आर्थिक युद्ध भी है। अंतराष्ट्रीय बाजार में हमारी गुणवत्ता और कीमत महत्व रखती है।''

गडकरी ने ये बातें भारतीय खुदरा विक्रेता संघ (आरएआई) के साथ ऑनलाइन बैठक के दौरान कही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 01:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).