एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल में 2.95 प्रतिशत बढ़कर 22.87 लाख इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री इस साल अप्रैल में मामूली 2.95 प्रतिशत बढ़कर 22,87,952 इकाई हो गई। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल में 2.95 प्रतिशत बढ़कर 22.87 लाख इकाई पर

नयी दिल्ली, पांच मई देश में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री इस साल अप्रैल में मामूली 2.95 प्रतिशत बढ़कर 22,87,952 इकाई हो गई। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने यह जानकारी दी है।

फाडा ने कहा कि चैत्र नवरात्रि, अक्षय तृतीया, बंगाली नव वर्ष, बैसाखी और विशु के आसपास ग्राहकों द्वारा खरीदारी पूरी करने से अप्रैल का अंत सकारात्मक रुख के साथ हुआ।

अप्रैल, 2024 में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 22,22,463 इकाई रही थी।

फाडा ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) को छोड़कर सभी श्रेणियों में अप्रैल में बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

समीक्षाधीन अवधि में दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन और ट्रैक्टर बिक्री में क्रमशः 2.25 प्रतिशत, 24.5 प्रतिशत, 1.5 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री एक प्रतिशत घट गई।

अप्रैल में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 16,86,774 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 16,49,591 इकाई रही थी। इस तरह दोपहिया वाहनों की बिक्री में 2.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

समीक्षाधीन महीने में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 3,49,939 इकाई रही, जबकि अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 3,44,594 इकाई रहा था। इस तरह यात्री वाहनों की बिक्री 1.55 प्रतिशत बढ़ी।

फाडा के अध्यक्ष सी एस विग्नेश्वर ने कहा, ‘‘शुल्क युद्ध थमने के साथ शेयर बाजारों में सुधार हुआ है। ऐसे में निवेशकों की चिंता कम हुई है। इस तरह ग्राहकों ने चैत्र नवरात्रि, अक्षय तृतीया, बंगाली नव वर्ष, बैसाखी और विशु का लाभ उठाकर खरीदारी पूरी की, जिससे अप्रैल का आंकड़ा सकारात्मक रहा।’’

पिछले महीने वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 1.05 प्रतिशत घटकर 90,558 इकाई रह गई, जबकि अप्रैल, 2024 में यह 91,516 इकाई रही थी। दूसरी ओर, ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री 7.56 प्रतिशत बढ़कर 60,915 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 56,635 इकाई थी।

फाडा ने कहा कि अप्रैल में तिपहिया खंड में जोरदार तेजी देखने को मिली। माह के दौरान तिपहिया की खुदरा बिक्री 24.51 प्रतिशत बढ़कर 99,766 इकाई हो गई। अप्रैल, 2024 में 80,127 तिपहिया बिके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).