जरुरी जानकारी | दोपहिया वाहनों की अच्छी मांग से नवंबर में वाहनों की खुदरा बिक्री 11.21 प्रतिशत बढ़ी: फाडा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में दोपहिया वाहनों की अच्छी मांग के बीच विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की खुदरा बिक्री नवंबर में 11.21 प्रतिशत बढ़कर 32,08,719 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 28,85,317 इकाई थी।
नयी दिल्ली, नौ दिसंबर देश में दोपहिया वाहनों की अच्छी मांग के बीच विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की खुदरा बिक्री नवंबर में 11.21 प्रतिशत बढ़कर 32,08,719 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 28,85,317 इकाई थी।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को बयान में कहा, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 15.8 प्रतिशत बढ़कर 26,15,953 इकाई रही, जबकि नवंबर 2023 में यह 22,58,970 इकाई थी।
दूसरी ओर, यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री 13.72 प्रतिशत घटकर 3,21,943 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 3,73,140 इकाई थी। इसकी वजह पीवी खंड के समक्ष पेश हो रहीं विभिन्न चुनौतियां रहीं।
फाडा के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने बयान में कहा, ‘‘ नवंबर की शुरूआत में उम्मीद थी कि इसकी गति पहली जैसी रहेगी, खासकर शादी ब्याह की वजह से..लेकिन डीलरों की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि इस खंड ने उम्मीदों से कम प्रदर्शन किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि ग्रामीण बाजारों से कुछ समर्थन मिला, मुख्य रूप से दोपहिया वाहन श्रेणी में लेकिन विवाह संबंधी बिक्री धीमी रही।’’
यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पर उन्होंने कहा, ‘‘ कमजोर बाजार भावना, सीमित उत्पाद विविधता और अपर्याप्त पेशकश के साथ-साथ त्योहारी मांग के अक्टूबर में स्थानांतरित होने से स्थिति ओर जटिल हो गई।’’
फाडा के अनुसार, वाणिज्यिक वाहन खंड में खुदरा बिक्री नवंबर में 6.08 प्रतिशत घटकर 81,967 इकाई रही जबकि नवंबर 2023 में 87,272 इकाई थी। तिपहिया वाहनों की बिक्री 4.23 प्रतिशत बढ़कर 1,08,337 इकाई हो गई जो एक साल पहले इसी महीने में 1,03,939 इकाई थी।
बयान में कहा गया, खरीफ की अच्छी फसल की संभावना से खाद्य मुद्रास्फीति में कमी आने की संभावना है, जिससे व्यापक वृहद आर्थिक माहौल में सुधार होने की उम्मीद है। इसके परिणामस्वरूप आने वाले महीनों में उपभोक्ता भावना को बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि, डीलरों की प्रतिक्रिया के अनुसार दिसंबर के तात्कालिक परिदृश्य मिश्रित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

