एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अगस्त में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 39 प्रतिशत बढ़कर 2,53,363 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़कर 2,53,363 इकाई पर पहुंच गई। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | अगस्त में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 39 प्रतिशत बढ़कर 2,53,363 इकाई पर

नयी दिल्ली, सात सितंबर यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़कर 2,53,363 इकाई पर पहुंच गई। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने यह जानकारी दी है।

अगस्त, 2020 में यात्री वाहनों की बिक्री 1,82,651 इकाई रही थी।

समीक्षाधीन महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 9,76,051 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान महीने में 9,15,126 इकाई रही थी।

इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 98 प्रतिशत के उछाल के साथ 53,150 इकाई रही। अगस्त, 2020 में यह आंकड़ा 26,851 इकाई का था।

तिपहिया की बिक्री इस दौरान 80 प्रतिशत बढ़कर 30,410 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 16,923 इकाई रही थी।

अगस्त में विभिन्न श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 13,84,711 इकाई पर पहुंच गई। अगस्त, 2020 में कुल वाहन बिक्री 12,09,550 इकाई रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).