एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेमीकंडक्टर की किल्लत के कारण जनवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री दस प्रतिशत घटी : फाड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेमीकंडक्टर चिप की किल्लत के कारण ऑटोमोबाइल कंपनियों का उत्पादन प्रभावित रहने से यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी, 2022 में सालाना आधार पर दस प्रतिशत घाट गई। ऑटोमोबाइल डीलर्स के निकाय फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सेमीकंडक्टर की किल्लत के कारण जनवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री दस प्रतिशत घटी : फाड़ा

नयी दिल्ली, सात फरवरी सेमीकंडक्टर चिप की किल्लत के कारण ऑटोमोबाइल कंपनियों का उत्पादन प्रभावित रहने से यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी, 2022 में सालाना आधार पर दस प्रतिशत घाट गई। ऑटोमोबाइल डीलर्स के निकाय फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

द फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, जनवरी में 2022 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 10.12 प्रतिशत घटकर 2,58,329 इकाई की रह गई, जो जनवरी 2021 में 2,87,424 इकाई की थी।

फाडा अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ‘‘अच्छी मांग के बावजूद यात्री वाहनों को सेमीकंडक्टर की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसके कारण सभी कारों की सूची को बनाये रखना मुश्किल हो रहा है।’’

फाडा ने कहा कि दोपहिया वाहनों की बिक्री भी पिछले महीने 13.44 प्रतिशत घटकर 10,17,785 इकाई रह गई, जो जनवरी 2021 में 11,75,832 इकाई की थी।

गुलाटी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि और ओमीक्रोन लहर के साथ ग्रामीण संकट के कारण दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है।

इसके अलावा ट्रैक्टर की बिक्री पिछले महीने 55,421 इकाई रही, जो जनवरी 2021 में 61,485 इकाइयों की बिक्री की तुलना में 9.86 प्रतिशत कम है।

फाडा ने कहा कि हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 20.52 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 67,763 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 56,227 इकाई थी।

फाडा के अनुसार, जनवरी 2022 में तिपहिया की खुदरा बिक्री भी 29.8 प्रतिशत बढ़कर 40,449 इकाई हो गई, जो एक साल पहले 31,162 इकाई थी।

गुलाटी ने कहा कि कोरोना वायरस के नए संस्करण ओमीक्रोन का प्रकोप कमजोर होने के साथ, खुदरा बिक्री में भी धीरे-धीरे सुधार होता जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).