जरुरी जानकारी | अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में शुल्क वृद्धि के बावजूद घटकर 2.3 प्रतिशत पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रम विभाग ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया कि अप्रैल में उपभोक्ता कीमतें एक साल पहले की तुलना में 2.3 प्रतिशत बढ़ीं जो चार वर्षों में सबसे कम वृद्धि है। मार्च में सालाना आधार पर खुदरा मुद्रास्फीति 2.4 प्रतिशत रही थी।
श्रम विभाग ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया कि अप्रैल में उपभोक्ता कीमतें एक साल पहले की तुलना में 2.3 प्रतिशत बढ़ीं जो चार वर्षों में सबसे कम वृद्धि है। मार्च में सालाना आधार पर खुदरा मुद्रास्फीति 2.4 प्रतिशत रही थी।
मासिक आधार पर अप्रैल में कीमतों में मामूली 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। किराने के सामान की कीमतों में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जो सितंबर, 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है।
श्रम विभाग की रिपोर्ट से पता चलता है कि अप्रैल की शुरुआत में लगाए गए उच्च सीमा शुल्क का अभी तक कई वस्तुओं की कीमतों पर महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि, फर्नीचर की कीमतों में 1.5 प्रतिशत वृद्धि देखी गई।
ट्रंप ने दो अप्रैल से लागू उच्च शुल्क दरों में कई बार संशोधन किए हैं। इसके बावजूद औसत शुल्क लगभग 18 प्रतिशत है, जो ट्रंप के जनवरी में राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले के मुकाबले लगभग छह गुना और पिछले 90 वर्षों में सबसे अधिक है।
अर्थशास्त्रियों का मानना है कि आने वाले महीनों में सीमा शुल्क के व्यापक प्रभाव के कारण मुद्रास्फीति बढ़ सकती है। ट्रंप प्रशासन द्वारा इस्पात और एल्युमीनियम पर लगाए गए शुल्क और चीन से आयातित वस्तुओं पर उच्च करों का उपभोक्ता वस्तुओं पर असर दिखने में समय लग सकता है।
अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि औसत सीमा शुल्क अब काफी बढ़ गया है, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर को धीमा कर सकता है और मुद्रास्फीति को बढ़ा सकता है।
ऊंचे शुल्क ने फेडरल रिजर्व के लिए भी मुश्किल स्थिति पैदा कर दी है, क्योंकि इससे उच्च मुद्रास्फीति और उच्च बेरोजगारी दोनों का खतरा बढ़ गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

