एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति जून में बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून महीने में उपभोक्ता मूल्य आधारित खुदरा मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत बढ़ी जबकि मई में यह वृद्धि दर 2.4 प्रतिशत रही थी।

जरुरी जानकारी | अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति जून में बढ़ी

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून महीने में उपभोक्ता मूल्य आधारित खुदरा मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत बढ़ी जबकि मई में यह वृद्धि दर 2.4 प्रतिशत रही थी।

खाद्य और ऊर्जा खंड को छोड़कर मुख्य मुद्रास्फीति 2.8 प्रतिशत रही जो अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के दो प्रतिशत लक्ष्य से अधिक है।

महंगाई में इस बढ़ोतरी को ही ध्यान में रखते हुए फेडरल रिजर्व ने इस सप्ताह ब्याज दरों में कटौती नहीं की। फेड प्रमुख जेरोम पावेल ने संकेत दिया है कि यह तय करने में समय लगेगा कि यह मूल्य वृद्धि अस्थायी है या दीर्घकालिक।

मासिक आधार पर मुद्रास्फीति में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि प्रमुख उत्पादों में भी 0.3 प्रतिशत की तेजी रही।

इन आंकड़ों के आधार पर विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप के कई देशों से आयात पर शुल्क बढ़ाने का असर अब महंगे आयात और उसके नतीजों के रूप में नजर आना शुरू हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).