जरुरी जानकारी | औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई मार्च में 5.79 प्रतिशत रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कुछ खाद्य उत्पादों की कीमतों में नरमी आने से मार्च में औद्योगिक कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी की तुलना में घटकर 5.79 प्रतिशत पर आ गई।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल कुछ खाद्य उत्पादों की कीमतों में नरमी आने से मार्च में औद्योगिक कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी की तुलना में घटकर 5.79 प्रतिशत पर आ गई।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि फरवरी में औद्योगिक कामगारों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 6.16 प्रतिशत रही थी। वहीं एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.35 प्रतिशत था।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत गठित श्रम ब्यूरो ने कहा कि फरवरी में 6.13 प्रतिशत पर रही खाद्य मुद्रास्फीति मार्च में घटकर 5.02 प्रतिशत पर आ गई। मार्च 2022 में खाद्य मुद्रास्फीति 6.27 प्रतिशत रही थी।

मार्च के महीने में औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 0.6 अंक चढ़कर 133.3 अंक पर पहुंच गया। फरवरी में यह 132.7 अंक था। इस तरह मासिक आधार पर इसमें 0.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सबसे ज्यादा दबाव ईंधन एवं रोशनी समूह से पड़ा और कुल बदलाव में इसकी हिस्सेदारी 0.25 प्रतिशत रही। हालांकि गेहूं का आटा, चावल, आलू, प्याज, भिंडी, टमाटर, अंगूर, सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल, सरसों तेल, चिकन, अंडा के दाम में नरमी आने से कुछ राहत रही।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान