विदेश की खबरें | सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध से कोविड-19 के मामलों में आ सकती है 24 प्रतिशत तक की कमी: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पत्रिका ‘द लैंसेट’ में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध से कोविड-19 के मामलों में एक महीने से भी कम समय के भीतर 24 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

लंदन, 26 अक्टूबर पत्रिका ‘द लैंसेट’ में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध से कोविड-19 के मामलों में एक महीने से भी कम समय के भीतर 24 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

इस अध्ययन रिपोर्ट में 131 देशों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़े | भारत-अमेरिका के बीच रक्षा मंत्री स्तर पर हुई वार्ता, चीन और पाकिस्तान की बढ़ी चिंता.

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल और कार्यस्थलों को बंद करने, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध, दस से अधिक लोगों के एक जगह एकत्र होने पर रोक, घर में रहने और आवागमन को सीमित करने जैसे व्यक्तिगत कदम सार्स-सीओवी-2 को फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि हालांकि सामूहिक रूप से इन प्रयासों को करना विषाणु के प्रसार को कम करने में अधिक कारगर होगा।

यह भी पढ़े | Pakistan: इमरान के खिलाफ विपक्ष ने कसी कमर, क्वेटा में होगी अगली रैली, सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन.

ब्रिटेन की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हरीश नायर ने कहा, ‘‘हमने पाया कि कोविड-19 के प्रसार को कम करने में विभिन्न प्रयासों को आपस में जोड़ने का सर्वाधिक प्रभाव होगा।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि हालांकि, व्यक्तिगत कदमों के मामले में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने से कोविड-19 के प्रसार की दर में 24 प्रतिशत तक की कमी पाई गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\