एजेंसी न्यूज

रमजान से पहले जकार्ता में पाबंदियों की अवधि बढ़ाई गई

बस्वेदान ने बुधवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में मुस्लिमों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए रमजान के दौरान मस्जिद से संबंधित गतिविधियों को स्थगित करने का अनुरोध किया।

रमजान से पहले जकार्ता में पाबंदियों की अवधि बढ़ाई गई

जकार्ता के गवर्नर एनीज बस्वेदान ने बताया कि बृहस्पतिवार को खत्म होने वाली पाबंदियों को 22 मई तक बढ़ा दिया गया है।

बस्वेदान ने बुधवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में मुस्लिमों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए रमजान के दौरान मस्जिद से संबंधित गतिविधियों को स्थगित करने का अनुरोध किया।

इस्लाम के पवित्र महीने रमजान की शुरुआत शुक्रवार को हो सकती है जो चांद के दिखाई देने पर निर्भर करेगा।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पिछले महीने स्वीकार किया था कि सरकार ने दहशत को रोकने के लिए देश में कोरोना वायरस फैलने के बारे में जानकारी छिपाने का फैसला किया था। लेकिन भौतिक दूरी के नियमों में देरी और कम संख्या में जांच होने से इस संक्रामक रोग के बड़े पैमाने पर फैलने का डर पैदा हो गया है।

बस्वेदान राष्ट्रपति के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं और उन्होंने इस वायरस के केंद्र बने जकार्ता में सख्त पाबंदियां लागू करने की मांग की।

जकार्ता में बुधवार तक संक्रमण के 3,383 मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 301 लोगों की मौत हो चुकी है।

देशभर में कोरोना वायरस के 7,418 मामले सामने आए हैं और 635 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).