एजेंसी न्यूज

West Bengal Lockdown Extension: पश्चिम बंगाल में 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, पाबंदियों के साथ दी गई कुछ छूट

द्विवेदी ने कहा कि शॉपिंग मॉल को पूर्वान्ह्र 11 बजे से शाम छह बजे तक संचालन की अनुमति होगी, जबकि बाजार बुधवार से सुबह सात बजे से पूर्वान्ह्र 11 बजे के बीच खुले रह सकते हैं. उन्होंने कहा कि रेस्तरां और बार को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ दोपहर से रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति होगी.

West Bengal Lockdown Extension: पश्चिम बंगाल में 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, पाबंदियों के साथ दी गई कुछ छूट
ममता बनर्जी (File Photo)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की स्थिति में सुधार के चलते कुछ ढील के साथ मौजूदा पाबंदियों को 15 और दिनों के लिए 30 जून तक बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की. मौजूदा पाबंदियां मंगलवार को खत्म होने वाली थी. इससे एक दिन पहले सरकार ने इस फैसले की घोषणा की है. सरकार ने 16 जून से सरकारी (Government) और निजी कार्यालयों (Private Office) को 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करने की अनुमति दे दी है. West Bengal: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 4,286 नए मामले सामने आए, 81 की मौत

मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने कहा कि नियोक्ताओं को कर्मचारियों के परिवहन की व्यवस्था करनी होगी क्योंकि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा.

द्विवेदी ने कहा कि शॉपिंग मॉल को पूर्वान्ह्र 11 बजे से शाम छह बजे तक संचालन की अनुमति होगी, जबकि बाजार बुधवार से सुबह सात बजे से पूर्वान्ह्र 11 बजे के बीच खुले रह सकते हैं. उन्होंने कहा कि रेस्तरां और बार को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ दोपहर से रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति होगी.

उन्होंने कहा कि बंगाल में दर्शकों के बिना स्टेडियम के अंदर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘इनडोर और आउटडोर फिल्म की शूटिंग 50 लोगों के साथ फिर से शुरू हो सकती है बशर्ते इन सभी लोगों को टीका लगाया जा चुका हो.’’

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में 16 मई से 30 मई तक कुछ पाबंदियां लगाई थीं. इसके बाद राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इन पाबंदियों को 15 जून तक बढ़ा दिया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 01:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).